परिचय (Intro)
Vivo X Fold 5 :- योगेश बरार के लीक के अनुसार Vivo अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल फ़ोन X सीरिज पर काम कर रही है जो संभावित इस साल की तीसरी तिमाही में चीनी बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में Vivo X Fold 5G के रूप में लॉन्च होने की संभावना है I

कीमत
Vivo X Fold 5G की कीमत के बारे में बात की जाये तो इसकी सटीक जानकारी लॉन्च के वक्त हि मिलेगी लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और मार्केट में उपलब्ध स्मार्टफ़ोन के अनुसार इसकी कीमत लगभग 1,50,000 से 1,59,999 रुपए के बिच होने की अनुमान लगाया जा रहा है I
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Vivo X Fold 5 के डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की सटीक जानकारी अभी उपलब्ध नही है लेकिन लिक के अनुसार Vivo X Fold 5 के डिज़ाइन में प्रीमियम फिनिश और मजबूत फोल्डिंग मैकेनिज़्म की उम्मीद की जा रही है।
डिस्प्ले
लीक के अनुसार Vivo X Fold 5 में मुख्य डिस्प्ले 8.03 इंच की फोल्डेबल,AMOLED ,2k+रेज़ोल्यूशनर(1916×2160 पिक्सल),120Hz रिफ्रेश रेट और इसका कवर डिस्प्ले 6.53 इंच AMOLED,1080×2520 पिक्सल,120hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की संभावना है साथ ही कुछ और जानकारी निकल के आई है जैसे Schott UTG ग्लास का प्रोटेक्शन ,HDR10+ का सपोर्ट और ~89.45% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो हो सकती है I

प्रोसेसर और परफॉरमेंस
प्रोसेसर और परफॉरमेंस की बात की जाये तो Vivo X Fold 5 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है जिसमे CPU: Octa-Core (1×3.00GHz Cortex-X2,3×2.50GHz Cortex-A710,4×1.80GHz Cortex-A510) और GPU की बात की जाये तो Adreno730 के साथ बाज़ार में आने की बात कही जा रही है I इसका AnTuTu स्कोर लगभग 1,100,400 निकल कर आ रही है जो की अब तक की सभी फोल्डेबल फ़ोनो में सबसे अधिक बताई जा रही है I
कैमरा
Vivo X Fold 5 की कैमरा की बात की जाये तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होने की बात कही गई है जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर ,ऑटोफोकस के साथ 50 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है I और फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो दो 32-मेगापिक्सल सेंसर सामिल होने की बात कही गई है I रियर कैमरा से 8K@30 fps,4K@30/60fps,1080@30/60fpsऔर फ्रंट कैमरा से 1080p@30fps तक की विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है I
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी और चार्जिंग की बात की जाये तो Vivo X Fold 5G में 6000 mAh की बैरटीहोने की उम्मीद है जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेंगी I यह वर्तमान समय में उपलब्ध सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता वाला फोल्डेबल फ़ोन हो सकता है
सॉफ्टवेर और यूआई (UI)
सम्भावना है की Vivo X Fold 5 एंड्रॉइड वर्जन 15 के साथ लॉन्च होगा और भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में यूजर इंटरफ़ेस (UI) Funtouch OS 15 जबकि चीनी बाजार में OriginOS 5 के साथ आ सकती है
रैम और स्टोरेज
Vivo X Fold 5 की रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें LPDDR5X के साथ 16 GB रैम और स्टोरेज UFS 4.0 के साथ बाजार में आ सकती है पर इसमें कई विकल्प हो सकते है जैसे – 12GB+256GB/16GB+512GB I LPDDR5x यह पांचवें जनरेसन मेमोरी का हिस्सा है और यह कम पॉवर खपत के साथ बेहतर मल्टीटास्किंग और समूथ परफॉरमेंस प्रदान करती है जबकि UFS 4.0 स्टोरेज तेज़ रीड/राइट स्पीड्स के साथ ऐप्स को जल्दी लोड करने और डेटा ट्रांसफर को बेहतर बनाती है।
अन्य फीचर्स
कहा जा रहा है की आने वाली Vivo X Fold 5 में साईड माउन्टेड फिंगर प्रिंट स्कैनर के साथ-साथ थ्री स्टेज अलर्ट स्लाइडर की सुविधा होगी Iयह कुछ AI पासवर्ड फीचर्स भी होगा और साथ ही लेटेस्ट IP रेटिंग भी मिल सकता है I सम्भावन यह भी है की इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर ,WI-FI 7 ,Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट भी होगा I फ़िलहाल इसकी कुछ सटीक जानकारी अभी नही है I
निष्कर्ष
Vivo X Fold 5 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस के मामले में उच्च स्तारिए हो सकता है। हालांकि Vivo X Fold 5 के स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज जैसी उन्नत तकनीकों की अपेक्षा की जा सकती है। इन फीचर्स के साथ, यह डिवाइस उच्च प्रदर्शन और तेज़ डेटा एक्सेस सुनिश्चित करेगा। अगर आप फोल्डेबल फोन की दुनिया में एक हाई-एंड विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह डिवाइस निश्चित रूप से आपके लिए दिलचस्प रहेगा।