Asus VivoBook 15: दमदार फीचर्स, शानदार डिज़ाइन – जानें क्यों ये लैपटॉप है  बेस्ट चॉइस वो भी new design में।

अगर आप एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो पढ़ाई, ऑफिस और छोटे मोठे कैफे के कामों के लिए शानदार हो – वो भी बजट में,
तो Asus VivoBook 15 पर मिल रहा है अब तक का सबसे जबरदस्त ऑफर!, अब यह दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिज़ाइन वाला लैपटॉप मिल रहा है सिर्फ ₹33,990 से शुरू, Flipkart और Amazon की सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज और EMI का भी विकल्प उपलब्ध है!

Asus VivoBook 15 अपने बजट रेंज में सबसे स्टाइलिश और प्रीमियम दिखने वाले लैपटॉप्स में से एक है। इसकी बॉडी प्लास्टिक से बनी है लेकिन इसका मेटल-लुक फिनिश इसे काफी सुंदर और आकर्षक बनाता है।
वज़न सिर्फ 1.7 kg है, जिससे यह लैपटॉप बेहद हल्का और पोर्टेबल बन जाता है — खासकर स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और ऑफिस यूज़र्स के लिए तो बहुत ही अच्छा है।

लैपटॉप में Asus का खास ErgoLift हिंगे दिया गया है, जिससे स्क्रीन खोलते ही कीबोर्ड थोड़ा ऊपर उठ जाता है। इससे टाइपिंग अधिक आरामदायक हो जाती है।

डिज़ाइन के प्रमुख फीचर्स:

  • 15.6 इंच का फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले पतले बेज़ल्स के साथ
  • स्लीक और एलिगेंट डिजाइन जो प्रोफेशनल और कैज़ुअल दोनों लुक में फिट बैठता है
  • बैकलिट कीबोर्ड (कुछ वेरिएंट्स में), जिससे रात में भी आसानी से काम किया जा सकता है
  • कलर ऑप्शन्स: Slate Grey, Transparent Silver, Indie Black
  • मजबूत हिंग्स और टिकाऊ बॉडी, जो लंबे समय तक साथ निभाए

Asus VivoBook 15 एक भरोसेमंद और पावरफुल लैपटॉप है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस यूज़र्स और डेली मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। यह लैपटॉप Intel और AMD दोनों प्रोसेसर विकल्प में उपलब्ध है। इसमें Intel Core i3 (11th Gen) से लेकर Core i5 (12th Gen) और AMD Ryzen 5 (5000 Series) तक के विकल्प मिलते हैं।

जो लोग बेसिक यूज़ जैसे MS Word, Zoom, और इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए लैपटॉप चाहते हैं, उनके लिए Core i3 वर्जन ही अच्छा है। वहीं, जो थोड़ी हेवी टास्क जैसे मल्टीटास्किंग, कोडिंग या बेसिक वीडियो एडिटिंग करते हैं, उनके लिए Core i5 या Ryzen 5 विकल्प बेहतर साबित होता है।

इसमें 8GB DDR4 RAM दी गई है, जिसे आप जरूरत अनुसार 16GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें 512GB की तेज़ SSD मिलती है, जिससे सिस्टम और सॉफ्टवेयर कुछ ही सेकंड में ओपन हो जाते हैं।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel UHD या Ryzen विककप में AMD Radeon Graphics मिलते हैं, जो लाइट गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ग्राफिक्स-बेस्ड ऐप्स के लिए काफी हैं।

कुल मिलाकर, Asus VivoBook 15 अपने प्राइस रेंज में बेहतरीन प्रोसेसर, रैम और SSD के साथ एक तेज़, भरोसेमंद और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है ।

Asus VivoBook 15 में एक इन-बिल्ट 720p HD वेबकैम दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन क्लासेस और मीटिंग्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इसकी क्वालिटी अच्छी है और कम रोशनी में भी ठीक-ठाक काम करता है। साथ ही इसमें डिजिटल माइक्रोफोन भी होता है, जिससे आपकी आवाज़ सामने वाले तक साफ़ सुनाई देती है। Zoom, Google Meet और Microsoft Teams जैसे ऐप्स में यह कैमरा और माइक अच्छी तरह काम करते हैं।

Asus VivoBook 15 में दी गई है एक 37Wh की 2-cell लिथियम-आयन बैटरी, जो नॉर्मल उपयोग में लगभग 5 से 6 घंटे का बैकअप देती है। यदि आप केवल नॉर्मल यूज जैसे- MS Office, या वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम करते हैं, तो यह बैटरी आराम से एक आधे दिन चल सकती है। वहीं, हेवी टास्क जैसे कोडिंग या मल्टीटास्किंग करने पर बैकअप थोड़ा कम हो सकता है।

इस लैपटॉप के साथ आता है एक 65W का फास्ट चार्जर, जो लगभग 60 मिनट में 60% तक चार्ज कर देता है। Type-C चार्जिंग सपोर्ट वाले कुछ वेरिएंट्स में USB-C चार्जर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह और भी पोर्टेबल बन जाता है,क्युकी आज कल लगभग सभी के घरों मे टाइप c चार्जर होता ही हैं।

बैटरी के साथ Asus का Battery Health Charging फीचर भी मिलता है, जो ओवरचार्जिंग से बैटरी को सुरक्षित रखता है और इसकी लाइफ को बढ़ाता है, जिससे बैटरी लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

Asus VivoBook 15 में आपको मिलती है 8GB DDR4 RAM, जो डेली यूज़ के लिए काफी अच्छी है। यह RAM मल्टीटास्किंग में मदद करती है — जैसे आप एक साथ Chrome टैब्स खोलें, Word या Excel चलाएं, Zoom मीटिंग करें और कोई वीडियो देखें — तो भी लैपटॉप स्मूद चलता है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस RAM को 16GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। यानी अगर भविष्य में आपको और तेज़ परफॉर्मेंस चाहिए, तो आप इसे बढ़ा सकते हैं।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें मिलता है 512GB का NVMe SSD, जो न केवल स्टोरेज स्पेस देता है बल्कि लैपटॉप भी फास्ट काम करता हैं। SSD की वजह से लैपटॉप में ऐप ओपनिंग स्पीड बहुत ही फास्ट हो जाती है।

कुछ लैपटॉप में हाइब्रिड स्टोरेज स्लॉट भी मिलता है, जिससे आप जरूरत हो तो एक अतिरिक्त HDD या SSD भी जोड़ सकते हैं।

Asus VivoBook 15 सिर्फ प्रोसेसर और डिज़ाइन में ही नहीं, बल्कि कई छोटे लेकिन ज़रूरी फीचर्स में भी आगे है जो इसे डेली यूज़र्स के लिए और भी उपयोगी बना देते हैं:

1. Backlit Keyboard (बैकलिट कीबोर्ड)

रात में या कम रोशनी में काम करते समय कीबोर्ड की बैकलाइट बहुत काम आती है। कुछ वेरिएंट्स में यह फीचर उपलब्ध होता है जो इसे प्रोफेशनल लुक भी देता है, और देखने मे भी आकर्षक लगता हैं।

2. ErgoLift हिंगे डिज़ाइन

जब आप लैपटॉप खोलते हैं, तो इसका हिंग डिज़ाइन कीबोर्ड को थोड़ा ऊपर उठा देता है। इससे टाइपिंग बेहतर होता है और लैपटॉप के अंदर बेहतर एयरफ्लो होता है।

3. Asus SonicMaster Audio

इसमें डुअल स्पीकर और SonicMaster टेक्नोलॉजी दी गई है जो क्लियर साउंड देती है। वीडियो कॉलिंग, मूवी या म्यूजिक – सबका अनुभव बहुत ही अच्छा है ।

4. Multiple Port Options

इस लैपटॉप में हर ज़रूरी पोर्ट मिल जाता है:

  • USB 3.2
  • USB Type-C
  • HDMI
  • MicroSD कार्ड स्लॉट
  • 3.5mm हेडफोन जैक

5. Asus MyASUS App सपोर्ट

इस ऐप से आप बैटरी हेल्थ मॉनिटर कर सकते हैं, वायरलेस फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं और सिस्टम को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं।

6. Fingerprint Sensor (कुछ वेरिएंट्स में)

फिंगरप्रिंट लॉगिन से लैपटॉप को अनलॉक करना तेज़ और सुरक्षित हो जाता है। यह वेरिएंट्स के हिसाब से उपलब्ध होता है।

7. Windows 11 और MS Office प्री-इंस्टॉल

Zyada तर मॉडल्स में Windows 11 Home पहले से इंस्टॉल आता है, और कुछ वेरिएंट्स में MS Office Home  का लाइसेंस भी फ्री में मिलता है।

8. Stylish Color Options

Asus VivoBook 15 कई रंगों में आता है जैसे:

  • Slate Grey
  • Transparent Silver
  • Indie Black
  • Peacock Blue

Asus VivoBook 15 एक ऐसा लैपटॉप है जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस फीचर्स के मामले में शानदार संतुलन प्रदान करता है। इसका स्टाइलिश लुक, हल्का वज़न और बैकलेस कीबोर्ड जैसी सुविधाएं इसे कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस प्रोफेशनल्स और डेली यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। Intel और AMD दोनों के साथ मिलने वाले प्रोसेसर विकल्प, SSD स्टोरेज और अपग्रेडेबल RAM इसे बहुत ही उच्च कोटी का लैपटॉप बनाते हैं।

यदि आप ₹35,000 से ₹55,000 की रेंज में एक ऐसा लैपटॉप खोज रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, काम में स्मूद चले और लंबे समय तक साथ निभाए — तो Asus VivoBook 15 आपके लिए एक स्मार्ट और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।

1. Asus VivoBook 15 किसके लिए उपयुक्त है?

यह लैपटॉप स्टूडेंट्स, ऑफिस में काम करने, फ्रीलांसर्स और डेली मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए एकदम सही है। पढ़ाई, इंटरनेट ब्राउज़िंग, Zoom मीटिंग्स और हल्का वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

2. क्या Asus VivoBook 15 में RAM अपग्रेड की जा सकती है?

हाँ, अधिकतर वेरिएंट्स में 8GB RAM दी जाती है जिसे आप 16GB तक अपग्रेड कर सकते हैं।

3. क्या इसमें SSD स्टोरेज होती है?

जी हाँ, Asus VivoBook 15 में तेज़ NVMe SSD स्टोरेज दी जाती है। अधिकांश वेरिएंट्स में 512GB SSD मिलती है।

4. क्या यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है?

कुछ वेरिएंट्स में बैकलिट कीबोर्ड होता है, लेकिन यह सभी मॉडल्स में नहीं होता। खरीदते समय मॉडल डिटेल्स जरूर चेक करें।

5. क्या Asus VivoBook 15 में गेमिंग किया जा सकता है?

यह लैपटॉप लाइट गेमिंग जैसे Valorant, CS:GO या Asphalt 9 के लिए ठीक है। हेवी गेमिंग के लिए यह उपयुक्त नहीं है क्योंकि इसमें डेडिकेटेड GPU नहीं होता।

6. बैटरी बैकअप कितना मिलता है?

सामान्य उपयोग पर लगभग 5–6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। हेवी टास्क पर बैकअप थोड़ा कम हो सकता है।

7. क्या यह लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है?

हाँ, अधिकतर वेरिएंट्स में Windows 11 Home प्री-इंस्टॉल आता है। साथ ही, कुछ मॉडल्स में MS Office 2021 (Student Edition) भी फ्री मिलता है।

8. क्या इसमें Fingerprint Sensor होता है?

कुछ वेरिएंट्स में हाँ, Fingerprint Sensor मिलता है। लेकिन यह फीचर सभी मॉडल्स में नहीं होता, इसलिए खरीदने से पहले कन्फर्म करें।

9. क्या Asus VivoBook 15 में Type-C पोर्ट है?

हाँ, इस लैपटॉप में USB Type-C पोर्ट दिया गया है जो तेज़ डेटा ट्रांसफर के लिए बहुत उपयोगी है।

10. क्या इसमें कैमरा और माइक दिया गया है?

जी हाँ, इसमें 720p HD वेबकैम और इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है जो ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है।


यदि आप अन्य किसी तरह का ऑफर , रिव्यू और गैजेट को देखना चाहते है तो click here 

Leave a Comment