₹40 लाख तक Education Loan 2025: Abroad Study, MBA, Medical and Engineering students के लिए Full Guide.

आज के समय में उच्च शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ता ही जा रहा है,और अगर आप विदेश में पढ़ाई, MBA, मेडिकल या इंजीनियरिंग जैसे पढाई करना चाहते है लेकिन पैसो की वजह से नही कर पा रहे है क्युकी ये कोर्सेस काफी महंगे होते है तो ऐसे में Education Loan  आपके लिए एक मजबूत सहारा बन सकता है,और आपके सपनो को पूरा करने का मौका मिल जाता है, ₹40 लाख तक का एजुकेशन लोन अब सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि आपके भविष्य में निवेश का जरिया बन चुका है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भारत या विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बिना परेशानी के लोन पा सकते हैं, कौन से बैंक सबसे बेहतर हैं, कौन ले सकता है, कैसे आवेदन करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

एजुकेशन लोन एक ऐसा वित्तीय साधन है जो छात्रों को उनके शिक्षा से संबंधित सभी खर्चों जैसे ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबें, लैपटॉप, यात्रा आदि को पूरा करने में मदद करता है। यह लोन बैंक या वित्तीय संस्थानों द्वारा दिया जाता है और पढ़ाई पूरी होने के बाद किश्तों में चुकाना होता है, इससे बहुत से छात्र को लाभ हुआ है क्युकी पैसो की वजह से जो अपनी शिक्षा पूरी नही कर पा रहे थे वो सभी अब अपनी शिक्षा पूरी कर सकते है और बड़े बड़े सपने देख सकते हैं.

एजुकेशन लोन लगभग हर उस कोर्स के लिए मिल सकता है जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा चलाया जा रहा हो। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्सेस (जैसे CA, MBBS, LLB आदि), टेक्निकल कोर्सेस (जैसे डिप्लोमा, एनीमेशन) और विदेश में पढ़ाई के लिए अंडरग्रेजुएट तथा पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस शामिल हैं। कुछ बैंक विदेशी भाषा या सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए भी लोन देते हैं, लेकिन वो संस्थान मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

एजुकेशन लोन उन्हीं संस्थानों के लिए मान्य होता है जो भारत में UGC, AICTE, NAAC आदि से मान्यता प्राप्त हों। इसके अलावा सरकारी और कुछ खास निजी संस्थानों के लिए भी लोन मिलता है। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो QS रैंकिंग वाले या संबंधित देश की अधिकृत संस्थाएं मान्यता प्राप्त मानी जाती हैं। बैंक अक्सर उन्हीं संस्थानों को प्राथमिकता देते हैं जिनकी प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा होता है,यानि जंहा पढाई के बाद काम मिलने के ज्यदा संभावना हैं.

  • भारत में पढ़ाई के लिए: ₹4 लाख से ₹10 लाख तक लोन मिलता है और कुछ कोर्स में इससे ज्यदा भी मिलता हैं.
  • विदेश में पढ़ाई के लिए: ₹20 लाख से ₹1.5 करोड़ तक  लोन मिलता है जो कोर्स और बैंक पर निर्भर करता है.

कुछ बैंक बिना कोलेट्रल ₹7.5 लाख तक का लोन देते हैं। इससे अधिक राशि पर गारंटर या सिक्योरिटी ज़रूरी होती है।

भारत में कई राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंक एजुकेशन लोन देते हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय बैंक हैं –

  • State Bank of India
  • HDFC Credila
  • Bank of Baroda
  • Punjab National Bank
  • Axis Bank
  • ICICI Bank
  • Canara Bank
  • Union Bank of India

इन बैंकों की अलग-अलग योजनाएं होती हैं जो छात्रों की ज़रूरत और उनके कोर्स के अनुसार निर्धारित होती हैं। विशेष रूप से SBI की Scholar Loan Scheme और HDFC Credila की विदेश अध्ययन योजनाएं छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं।

बैंक का नामब्याज दर (औसतन)
SBI8.15% – 10.05%
HDFC Credila11% – 13%
BOB9% – 10.5%
Axis Bank13% तक
ICICI11% – 12.5%

(Interest Rate छात्रों की प्रोफाइल और गारंटी पर निर्भर करता है)

एजुकेशन लोन के लिए सबसे पहले जो भी लोन ले रहा हो उसे एक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश मिल चुका हो। आम तौर पर छात्रों को 10वीं और 12वीं में न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत होना जरूरी होता है। इसके अलावा को-एप्लिकेंट (अभिभावक या गारंटर) की आय स्थिर और दस्तावेज़ प्रमाणित होनी चाहिए, क्योंकि लोन उन्हीं के नाम पर मंजूरी होता है।

  • छात्र और अभिभावक का PAN, Aadhaar
  • एडमिशन लेटर और फीस स्ट्रक्चर
  • पिछली योग्यता के प्रमाण पत्र (Marksheet)
  • पासपोर्ट (विदेश पढ़ाई के लिए)
  • बैंक स्टेटमेंट और ITR (Co-applicant का)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन प्रक्रिया:

  1. बैंक की वेबसाइट पर जाएं (जैसे SBI Education Loan Portal)
  2. Education Loan section में Apply Online चुनें
  3. रजिस्ट्रेशन कर के एप्लिकेशन फॉर्म भरें
  4. दस्तावेज अपलोड करें
  5. को-एप्लिकेंट के डिटेल्स जोड़ें और सबमिट करें
  6. बैंक से कॉल/मेल आएगा फाइनल प्रोसेसिंग के लिए

ऑफलाइन प्रक्रिया:

  1. अपने नज़दीकी बैंक शाखा में जाएं
  2. एजुकेशन लोन काउंटर पर फॉर्म लें
  3. सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म भरकर सबमिट करें
  4. इंटरव्यू/प्रोसेसिंग के बाद लोन स्वीकृति की सूचना दी जाती है
  • पढ़ाई के दौरान लोन चुकाना जरूरी नहीं होता हैं.
  • कोर्स पूरा होने के बाद 6–12 महीने की छुट मिलती है
  • इसके बाद EMI शुरू होती है, जो 5 से 15 साल में चुका सकते हैं

Note: आप चाहें तो पढ़ाई के दौरान सिर्फ ब्याज भर सकते हैं.

1. Vidya Lakshmi Portal: एक सरकारी पोर्टल है जहाँ आप multiple बैंक में एक ही जगह आवेदन कर सकते हैं।

2. CSIS (Central Sector Interest Subsidy Scheme):

  • ₹7.5 लाख तक के लोन पर ब्याज सब्सिडी (Income ≤ ₹4.5 लाख होने पर) भी दी जाती है.
  • पढ़ाई के दौरान सरकार ब्याज देती है

अगर आप किसी अच्छे कॉलेज या कोर्स में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण पढाई नही हो पा रही, तो एजुकेशन लोन एक शानदार विकल्प हो सकता है। भारत सरकार और बैंकों द्वारा दी जाने वाली स्कीम्स और सब्सिडी से यह और भी किफायती बन जाता है। जरूरी है कि आप पहले से छानबीन करते रहे, दस्तावेज तैयार रखें और सही समय पर आवेदन करें, जिससे पैसो की वजह से पढ़ाई में रुकावट न आए, यही इस लोन का मकसद है।


Q. एजुकेशन लोन के लिए CIBIL स्कोर जरूरी है?
~ जी हां, को-एप्लिकेंट का अच्छा क्रेडिट स्कोर जरूरी होता है।

Q. अगर नौकरी नहीं मिली तो क्या होगा?
~ पढाई ख़त्म होने के बाद भी आप बैंक से कुछ समय के लिए extension मांग सकते हैं।

Q. क्या विदेश पढ़ाई के लिए पासपोर्ट जरूरी है?
~ बिलकुल, पासपोर्ट और वीज़ा डॉक्युमेंट्स जरूरी होते हैं।

Q. EMI नहीं भर पाएं तो क्या होगा?
~ बैंक NPA घोषित कर सकता है और क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा।

Q. क्या एजुकेशन लोन में Tax Benefit मिलता है?
~ हाँ, Section 80E के तहत लोन पर दिए गए ब्याज पर टैक्स छूट मिलती है। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है और यह छूट 8 साल तक मिल सकती है।

Q. लोन लेने के लिए गारंटर जरूरी है?
~ ₹7.5 लाख से अधिक के लोन पर आमतौर पर गारंटर या कोलेट्रल की जरूरत होती है। ₹7.5 लाख तक के लोन पर कई बैंक गारंटर नहीं मांगते।

Q. क्या एजुकेशन लोन लेने से छात्र का CIBIL स्कोर बनता है?
~ नहीं, छात्र का स्कोर नहीं बनता, लेकिन को-एप्लिकेंट का बनता है। समय पर EMI चुकाने से भविष्य में लोन लेने में आसानी होती है।

Q. क्या एक से ज्यादा बार एजुकेशन लोन लिया जा सकता है?
~ हाँ, आप अलग-अलग डिग्री या कोर्स के लिए नया लोन ले सकते हैं, बशर्ते पिछले लोन का रिकॉर्ड अच्छा हो।

Q. क्या Education Loan लेने के लिए एजुकेशन इंश्योरेंस जरूरी है?
~ कुछ बैंक इसकी सलाह देते हैं लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। यह छात्र की मृत्यु या किसी अन्य आपात स्थिति में लोन प्रोटेक्शन के लिए होता है।

Q. क्या एजुकेशन लोन केवल फुल-टाइम कोर्स के लिए ही मिलता है?
~ ज़्यादातर बैंक फुल-टाइम कोर्स को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन कुछ संस्थान पार्ट-टाइम और डिस्टेंस लर्निंग को भी कवर करते हैं यदि वो मान्यता प्राप्त हों।


Leave a Comment