New PMEGP योजना 2025: सरकार दे रही है ₹25 लाख तक Loan + 35%Subsidy – Know Everything About It.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) भारत सरकार की एक योजना है, जिसका मकसद बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत आप बिना किसी नौकरी के खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। योजना में लोन के साथ-साथ सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना को KVIC (खादी और ग्रामोद्योग आयोग) के जरिए लागू किया जाता है।

यह योजना एक Credit-linked सब्सिडी योजना है, जो Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) द्वारा चलाई जाती है। इसमें लोन आप किसी भी bank से ले सकते हैं, और Subsidy की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है।

PMEGP योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में आत्मनिर्भता को बढ़ावा देना है, खास कर के उन लोगों के लिए जिन्हें रोजगार नही मिल रहा हैं या नौकरी के बजाय खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को नया बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करती है। इससे व्यक्ति आत्मनिर्भर तो ही बनता है, साथ में अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर देता है। यह योजना ग्रामीण उद्योगों, कुटीर उद्योगों और छोटे व्यवसायों को हौसला देकर स्थानीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है।

इस योजना से बहुत प्रकार के फायदे होती है जो नए बिजनेस शुरू करते है उनके लिए एक मजबूत आधार बनता हैं। इस योजना के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के लिए अधिकतम ₹25 लाख तक और सर्विस सेक्टर के लिए ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है। इसके साथ ही सरकार द्वारा 15% से 35% तक Margin Money सब्सिडी दी जाती है, जो आपके कुल निवेश को काफी हद तक कम कर देती है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसी भी राष्ट्रीय, प्राइवेट या को-ऑपरेटिव बैंक से लोन लिया जा सकता है और इसके लिए कोलेट्रल (जमानत) की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे यह पहली बार बिज़नेस शुरू करने वालों के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प बन जाता है। बैंक लोन पर ब्याज दर सामान्यतः 10% से 12% के बीच होती है, जो अन्य बिज़नेस लोन की तुलना में अच्छा है।

लाभार्थी वर्गग्रामीण क्षेत्रशहरी क्षेत्र
सामान्य वर्ग25%15%
SC/ST/OBC/Women35%25%
  • जो भी लोन लेगा उस व्यक्ति का उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शिक्षा: 8वीं पास होना चाहिए (यदि प्रोजेक्ट लागत ₹10 लाख से अधिक हो)।
  • केवल नए बिज़नेस के लिए ये योजना है (पहले से चल रहे बिज़नेस को योजना का लाभ नहीं मिलेगा)।
  • किसी भी वर्ग, जाति या लिंग का व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
  • एक व्यक्ति एक ही बार योजना का लाभ ले सकता है

इस योजना के तहत Service और Manufacturing दोनों प्रकार के उद्योग शुरू किए जा सकते हैं:

  • मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर
  • सिलाई-कढ़ाई केंद्र
  • LED Bulb असेंबली यूनिट
  • बेकरी या फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट
  • वुडन फर्नीचर यूनिट
  • कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर
  • इलेक्ट्रिक मोटर वाइंडिंग यूनिट
  • ब्यूटी पार्लर / सैलून
  • डेयरी फार्मिंग

सरकार द्वारा एक अधिकृत Project Profile लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें बहुत प्रकार के यूनिट्स की विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रोजेक्ट लागत के हिसाब से subsidy दी जाती हैं

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एड्रेस प्रूफ
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट (8वीं/10वीं)
  • Detailed Project Report (DPR)
  • EDP Training Certificate (यदि पहले किया हो)
  1. सबसे पहले KVIC की वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Online Application for Individual” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आधार और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी documents अपलोड करें।
  5. Project Report (PDF) अपलोड करें।
  6. Submit करने के बाद acknowledgment copy निकाल लें।
  7. आपका आवेदन KVIC/KVIB/DIC के पास जाएगा।
  8. वे आवेदन की जांच करके बैंक के पास भेजेंगे।
  9. बैंक लोन स्वीकृत करेगा और Margin Money लॉक कर दी जाएगी।

EDP (Entrepreneurship Development Programme) एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 5 से 10 दिनों तक चलता है। इसमें बिजनेस कैसे चलता है वो सब सिखाया जाता है,व्यवसाय प्रबंधन, खाता-बही, सरकारी योजनाएं, मार्केटिंग आदि की जानकारी दी जाती है। PMEGP के तहत लोन लेने से पहले या बाद में यह ट्रेनिंग जरुरी होती है।

अगर आप खुद के बिज़नस के दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं तो PMEGP योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। सरकारी सब्सिडी, बैंक लोन और प्रशिक्षण के साथ यह योजना आपके बिज़नेस को एक नई उड़ान दे सकती है। आज ही योजना की वेबसाइट पर जाएं, आवेदन करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

Q. क्या पहले से चल रहे व्यवसाय को PMEGP लोन मिल सकता है?
~ नहीं, यह योजना केवल नए व्यवसाय के लिए है।

Q. लोन मिलने के बाद सब्सिडी कब मिलती है?
~ Margin Money बैंक में लॉक कर दी जाती है और व्यवसाय शुरू करने के बाद 3 साल तक यूनिट चलने पर release होती है।

Q. क्या CIBIL स्कोर जरूरी है?
~ हां, लोन बैंक से मिलता है इसलिए CIBIL स्कोर अच्छा होना चाहिए।

Q. लोन की चुकौती अवधि कितनी होती है?
~ आमतौर पर 3 से 7 साल की repayment अवधि होती है।

Q. Project Report कौन बनाता है?
~ आप खुद भी बना सकते हैं या किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं।

Q. क्या PMEGP में महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
~ हां, महिलाएं भी पात्र हैं और उन्हें ज्यादा सब्सिडी दी जाती है।

Q. क्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है?
~ हां, ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी की दर अधिक होती है।


Leave a Comment