आज के ज़माने में बढ़ती ज़रूरतों और महंगाई के दौर में घर खरीदने, बिजनेस शुरू करने, बच्चों की पढ़ाई या किसी इमरजेंसी खर्च के लिए लोग लाखों रुपये तक का लोन लेने का मन बनाते हैं। ऐसे में जब कहीं ये सुनने को मिलता है कि 10 लाख या 20 लाख तक का लोन “0% ब्याज” पर मिल सकता है, तो यह बात किसी को भी आकर्षित कर सकती है।
लेकिन सवाल ये है कि क्या सच ऐसा संभव है? क्या कोई बैंक या कंपनी इतनी ज्यदा पैसे पर ब्याज नहीं लेती हैं, इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि सच्चाई क्या है, और आपके पास कौन-कौन से भरोसेमंद रास्ते हैं जो बिना ब्याज के या कम ब्याज पर बड़े लोन लेने में मदद कर सकते हैं।
0% ब्याज लोन क्या होता है?
0% ब्याज लोन का मतलब होता है कि जितनी पैसे आप उधार ले रहे हैं, आपको उतनी ही पैसे वापस करनी है। यानी लोन अमाउंट पर किसी तरह का इंटरेस्ट या अलग से कोई अन्य चार्ज नहीं लगता।
यह सुविधा ज़्यादातर छोटे लोन पर दी जाती है, जैसे मोबाइल, लैपटॉप, हेल्थ चेकअप, ट्रैवल आदि। ऐसी सुविधाएं कुछ फाइनेंस कंपनियां No-Cost EMI के नाम से देती हैं।
लेकिन जब बात लाखों रुपये की होती है, तो यह मॉडल इतना आसान नहीं रह जाता।
क्या 10 से 20 लाख रुपये तक का 0% ब्याज लोन संभव है?
सीधा जवाब है – नहीं, आप खुद सोच सकते है इतना ज्यदा पैसे कोई किसी को फ्री में कैसे दे सकता है
भारत में कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था इस तरह का लोन बिना ब्याज के नहीं देती, क्योंकि उनका पूरा बिजनेस मॉडल ब्याज पर ही आधारित होता है। ब्याज ही उनकी कमाई का मुख्य स्रोत होता है।
फिर भी कुछ विशेष परिस्थितियों में, कुछ स्कीम्स, पार्टनरशिप्स और योजनाओं के जरिए ऐसा लाभ मिल सकता है जो 0% ब्याज जैसा लगता है। आइए जानते हैं उन विकल्पों के बारे में।
ऐसे कौन से विकल्प हैं जहां 0% ब्याज जैसा फायदा मिल सकता है:
सरकारी योजनाएं (Subsidy based)
भारत सरकार की कुछ योजनाएं विशेष वर्गों (जैसे महिला उद्यमी, SC/ST समुदाय, छोटे व्यवसायी आदि) को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ब्याज में छूट या सब्सिडी प्रदान करती हैं।
मुद्रा योजना (MUDRA Loan – Shishu Category)
इस योजना के तहत 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। कुछ राज्यों में ब्याज माफ कर दिया जाता है या सरकार सब्सिडी देती है।
स्टैंड-अप इंडिया योजना (Stand-Up India Scheme)
महिलाओं और SC/ST उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है, जिस पर ब्याज में राहत मिल सकती है।
स्टार्टअप इंडिया और पीएमईजीपी (PMEGP)
इन योजनाओं में 25 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है। हालांकि पूरा लोन 0% ब्याज पर नहीं होता, लेकिन सब्सिडी के कारण प्रभावी ब्याज दर बहुत कम हो जाती है।
रियल एस्टेट और बिल्डर्स की विशेष ईएमआई स्कीम:
कुछ बिल्डर प्रोजेक्ट्स में लोगो को आकर्षित करने के लिए 0% ईएमआई या सबवेंशन स्कीम ऑफर करते हैं। जैसे: अभी 10 प्रतिशत दो, बाकी पजेशन पर दो, अगले 24 महीने तक ईएमआई कंपनी देगी, असल में यहां बैंक लोन पर ब्याज तो लगता है, लेकिन बिल्डर उस ब्याज को अपनी ओर से चुका देता है।
ध्यान दें: इसमें प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा रखी जाती है या अन्य चार्ज छुपे हो सकते हैं, इसलिए पूरी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है।
हेल्थकेयर और एजुकेशन पार्टनर लोन:
आजकल कुछ फिनटेक कंपनियां एजुकेशन और हेल्थकेयर से जुड़े खर्चों के लिए No-Cost EMI ऑफर करती हैं।
Education loan:
कंपनियां जैसे Financepeer, Eduvanz, Propelld आदि स्टडी अब्रॉड या स्किल ट्रेनिंग के लिए नो कॉस्ट लोन देती हैं। अक्सर इनमें ब्याज की राशि संस्था या कोर्स प्रोवाइडर खुद देता है।
Healthcare loan:
टाटा कैपिटल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी जैसे संस्थान कुछ अस्पतालों के साथ टाई-अप करके 0% ईएमआई पर इलाज की सुविधा देते हैं। इसमें भी कुछ चार्ज अस्पताल या संस्था वहन करती है।
Buy Now Pay Later & No-Cost EMI:
Amazon Pay Later, Flipkart Pay Later, ZestMoney, LazyPay जैसी सेवाएं बिना ब्याज की ईएमआई का विकल्प देती हैं, लेकिन ये कम समय के लिए लोन देती है और ज्यदा बड़ा अमाउंट भी नही बल्कि 1 से 5 लाख तक ही देती है
अगर 10 से 20 लाख तक का लोन चाहिए तो क्या करें:
यदि आपको सचमें 10 से 20 लाख रुपये तक का लोन चाहिए और वह भी कम दर पर, तो नीचे दी गई कंपनियां और बैंक भरोसेमंद हैं जो कम ब्याज दर पर लोन देती कराती हैं।
| Company | Interest Rate | Loan Amount |
| HDFC bank | 10.5% से 14% | 40 लाख रुपये से अधिक |
| ICICI bank | 10.75% से | 25 लाख रुपये तक |
| Tata Capital | 10.99% से | 35 लाख रुपये तक |
| Axis bank | 11% से | 25 लाख रुपये तक |
| HDFC first bank | 10.5% से | 50 लाख रुपये तक |
इन संस्थाओं से लोन लेने के लिए तो सबसे पहले आपका सिविल अच्छा होना चाहिए तभी लोन मिलेगा और इन संस्था में जाने से पहले अपनी सिबिल स्कोर, आय का स्रोत और डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि लोन प्रोसेस तेज़ और आसान हो और लोन भी तुरंत मिल जाए.
Conclusion:
तो कोई भी ऐसी संस्था नही है तो 10 से 20 लाख का लोन बिना ब्याज के दे सके, फिलहाल ऐसा कोई भरोसेमंद बैंक या संस्था नहीं है जो इस राशि पर पूरी तरह ब्याजमुक्त लोन दे रही हो। हां, कुछ विशेष स्कीम्स, टाई-अप और सब्सिडी के माध्यम से आपको 0% ब्याज जैसा अनुभव जरूर मिल सकता है, लेकिन वह भी सीमित स्थितियों में।
इसलिए अगर आप बड़ा लोन लेना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें: जैसे सबसे पहले आप किस कंपनी या bank से लोन ले रहे है उसके बारे में जाने वो भरोसेमंद है या नही फिर उसका पूरा प्रोसेस समझे, क्या क्या कागजात लगेगा, पूरा चार्ज के बारे में पता करे कही अतिरिक्त चार्ज तो नही कटेगा और कितने दिनों का लोन है, महीने का क्या Emi है ये सब पूरा अच्छा से जान ले तभी लोन से कोई जल्द बाजी न करे.