New Ola Electric Scooter 2025 धमाकेदार Review with Variants & Full Features.

Ola Electric ने भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए Ola ने एक ऐसा स्कूटर लॉन्च किया है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस – तीनों का बेहतरीन मेल है। ये स्कूटर्स मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो रोज़ाना का सफर आराम से करना चाहते हैं, टेक-सेवी हैं और फ्यूल बचत को प्राथमिकता देते हैं।

Ola electric scooter की रेंज में निचे दिए गए वेरिएंट शामिल हैं:

  • S1 X (2 kWh / 3 kWh / 4 kWh)
  • S1 Air (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh)
  • S1 Pro (3 kWh, 4 kWh)
  • S1 Pro+ (4 kWh, 5.3 kWh)

हर वेरिएंट का टॉप-स्पीड, रेंज और बैटरी क्षमता अलग होती हैं जिससे अलग अलग लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है

Ola स्कूटर्स का डिज़ाइन बेहद मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक है। स्कूटर का आगे का हेडलाइट क्राउन शेप में है जो इसे एक यूनिक और स्टाइलिश लुक देता है। बॉडी फ्रेम मजबूत मटेरियल से बना है और Gen 2 मॉडल में मेटल फ्रेम का उपयोग किया गया है जिससे स्टेबिलिटी और मजबूती और बढ़ गई है। स्कूटर की सीट काफी आरामदायक है और लंबी यात्रा के लिए भी बैक पेन की समस्या नहीं होती। फ्लैट फुटबोर्ड पर पर्याप्त जगह है, जिससे सामान ले जाना भी आसान होता है।

Colour Options की बात करें तो Ola स्कूटर जेट ब्लैक, कोरल रेड, स्टेलर ब्लू, पोर्सलेन व्हाइट, मैटेलिक सिल्वर जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं।

वेरिएंटबैटरी (kWh)IDC रेंज (क्लेम्ड)
S1 X2 / 3 / 491 / 151 / 190
S1 Air2 / 3 / 485 / 125 / 165
S1 Pro3 / 4176 / 195
S1 Pro+4 / 5.3242 / 320

S1 Pro+ (5.3 kWh) में अब तक की सबसे लंबी रेंज – 320 km IDC, 13 kW पिक पावर और 141 km/h टॉप-स्पीड

चार्जिंग के अनुसार 2 kWh मॉडल 6–7 घंटे, 4 kWh 4 घंटे 50 मिनट, 4+ kWh मॉडल ज़्यादा समय लेते हैं। Pro+ मॉडल विशेष फास्ट चार्ज से 0‑80% सिर्फ 7 घंटे में चार्ज हो सकता है

Ola का Hypercharger नेटवर्क फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे आप कुछ ही मिनटों में बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकते हैं।

टॉप रेंज में S1 Pro+ 5.3 kWh की टॉप स्पीड 141 km/h, 0‑40 km/h में 2.1 sec एक्सेलेरेशन है।

S1 Pro Gen 2 (4 kWh) में 0‑40 km/h में 2.6 sec और 120 km/h स्पीड क्षमता है;

S1 Pro (3 kWh) की टॉप स्पीड 120 km/h है

S1 X और S1 Air की टॉप स्पीड क्रमशः लगभग 85–101 km/h होती है—2kWh वैरिएंट धीमा, लेकिन 3/4kWh वेरिएंट तेज़ बस शहर के लिए स्टाइलिश जवाब है
चार मोड—Eco, Normal, Sport और Hyper—बड़े वेरिएंट्स में दिए गए हैं, जबकि बेस और मिड मॉडल में तीन मोड होते हैं।

स्कूटर का हैंडलिंग काफी स्मूद है और राइड बहुत बैलेंस्ड महसूस होती है, खासकर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक में। सस्पेंशन सिस्टम भी आरामदायक है और ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक्स और रीजनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल होता है जिससे राइडिंग सुरक्षित होती है।

Ola स्कूटर में MoveOS 4 नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो इसे एक स्मार्ट डिवाइस जैसा अनुभव देता है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो ब्लूटूथ, नेविगेशन, कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। आप स्कूटर को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और उसमें ओटीए अपडेट्स (OTA Updates) भी मिलते हैं जिससे नए फीचर्स समय के साथ अपडेट होते रहते हैं। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट, रिवर्स मोड, वर्चुअल की, गाड़ी ट्रैक करने के लिए Find My Scooter और हेल्प मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ola Gen‑2 मॉडल के बाद राइड और कम्फ़र्ट दोनों में काफी सुधार हुआ है Gen‑2 मॉडल्स में सस्पेंशन अपडेट के साथ रियर मोनोशॉक जुड़ा है। रियल यूजर फीडबैक में पिकअप और हैंडलिंग को अच्छा बताया गया है, हालांकि शुरुआती सॉफ्टवेयर बग्स की शिकायत भी मिली थी—जो अब OTA अपडेट से ठीक हो गए हैं ।

Ola ने देशभर में अपने 1,000+ Experience Centres खोले हैं जहां स्कूटर की सर्विसिंग, टेस्ट राइड और कस्टमर सपोर्ट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Ola ऐप से सर्विस शेड्यूलिंग, सपोर्ट टिकट्स और हेल्प सेंटर भी एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि कुछ यूजर्स ने शुरुआती दिनों में डिलेवरी और सर्विस टाइमिंग को लेकर शिकायत की थी, लेकिन Ola अब अपनी सर्विस को काफी हद तक सुधार चुका है।

Ola Scooters की एक्स-शोरूम कीमतों की श्रेणी इस प्रकार है:
S1 X: ₹65,499–92,999
S1 Air: ₹84,999–1,09,999
S1 Pro: ₹1.16–1.36 लाख
S1 Pro+ : ₹1.29–1.69 लाख (5.3 kWh आने वाला है)

Ola स्कूटर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, जिससे ना केवल वायु पॉल्यूशन कम होता है बल्कि शोर भी नहीं होता। पेट्रोल के मुकाबले इसकी रनिंग कॉस्ट ₹0.25 प्रति किलोमीटर के करीब है। Ola अपने स्कूटर को सोलर एनर्जी से चार्ज करने की दिशा में भी कदम उठा रहा है। अगर यूजर चाहे तो सोलर पैनल सिस्टम लगाकर स्कूटर को घर पर ही हर दिन मुफ्त में चार्ज कर सकता है।

Ola Electric की S1 सीरीज Segment में एक अच्छा विकल्प साबित होती है।क्युकी कम कीमत वाले S1 X और Air शहर के अंदर रोज़ की जरूरतों के लिए बढ़िया हैं, जबकि S1 Pro और Pro+ वेरिएंट लम्बी दुरी, तेज़ पिकअप और हाई-टेक फीचर के लिए अच्छा हैं।
Ola Electric Scooter एक शानदार विकल्प है अगर आप एक स्टाइलिश, स्मार्ट  टू-व्हीलर की तलाश में हैं। यह खासतौर पर शहरी ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो रोज़ाना 30 से 80 किलोमीटर तक का सफर करते हैं और टेक्नोलॉजी को पसंद करते हैं। शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद बिल्ड क्वालिटी के साथ यह स्कूटर निश्चित रूप से अपने दाम का पूरा मूल्य देता है। अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो आपके खर्चों को कम करे, पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए और हर दिन की राइड को स्मार्ट बनाए, तो Ola Electric Scooter आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Ola official website click here.


यदि आप अन्य किसी भी तरह के गैजिट , या ऑफर से रिलेटेड प्रोडक्ट देखना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करे click here !

Leave a Comment